फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर बदल रहे कार चालक को टेंपो ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर बदल रहे कार चालक को टेंपो ने कुचला
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर बदल रहे ईको कार चालक को बेलगाम टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी सूरज (35) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक बुलंदशहर निवासी पुष्पेंद्र भी बुरी तरह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सूरज ईको कार चलाकर परिवार का लालन-पालन करता था। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली से जेवर के लिए किराए पर गाड़ी लेकर आया था। जेवर से ग्रेटर नोएडा जाते समय दनकौर के पास एक्सप्रेसवे पर कार का टायर पंचर हो गया। कार सड़क किनारे खड़ी कर सूरज टायर बदलने लगा। इसी बीच जेवर की ओर से तेज रफ्तार एक टेंपो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का टायर बदल रहा सूरज दोनों वाहनों के बीच में आ गया। बुरी तरह कुचल जाने की सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में टेंपो का चालक पुष्पेंद्र भी बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि टेंपो चालक पुष्पेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें