नूंह के पुन्हाना जमालगढ़ रोड पर बाइक से जा रहे पति-पत्नी को एक अज्ञात बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों को काफी गंभीर चोट आई है। अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नसरूदीन निवासी शमशाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुन्हाना बाजार से सामान लेकर अपनी पत्नी के साथ जमालगढ़ रोड से होता हुआ गांव की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार का नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार किया जाएगा।