फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर ट्रॉले से टकराई बस, 2 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। कलवाड़ी और सबरस गांव के बीच केएमपी पर मजदूरों से भरी बस बृहस्पतिवार सुबह सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 14 मजदूर घायल हो गए। तावडू सदर थाना प्रभारी आईपीएस हेमेंद्र मीणा ने बताया कि हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक गुरप्रीत और मजदूर मोहम्मद अकबर जिला अररिया बिहार ने दम तोड़ दिया। वहीं कई मजदूर घायल हो गए जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार के मजदूर अंतिम चरण में वोट डालने और त्योहार मनाने घर जा रहे थे। सभी पंजाब में मजदूरी करते हैं। मौके पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह और तावडू थाना प्रभारी आईपीएस हेमेंद्र मीणा पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। बस में लगभग 70 से 80 मजदूर थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह में रखवा दिया है और गंभीर रूप से घायलों का इलाज नलहड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे में सचिन सिंह(22) परिचालक जम्मू बंटी (21) निवासी बिहार कटिहार, अशोक मंडल (35)पूर्णिया बिहार, कन्हाई मंडल (22)कटिहार, गजेंद्र सिंह शर्मा (50) मधेपुरा बिहार, अशोक महलदार (44) कटिहार, नवीन कुमार (28) उत्तर प्रदेश बलिया, शंभूू शर्मा (38) मधेपुरा, गोरी देवी (30) पूर्णिया, मोहम्मद आलम (47)अररिया, राकेस (23)सीतामढ़ी बस चालक सिकंदर सिंह पंजाब लुधियाना (46) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो : मौके पर मौजूद तावडू थाना प्रभारी आईपीएस हेमेंद्र मीणा हादसे के बारे में जानकारी लेते हुए
2 : अस्पताल में उपचाराधीन हादसे में घायल मजदूर व चालक
3 : मौके पर मौजूद पुलिस वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें