फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामले में दंपती गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद और मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। हनीट्रैप के मामले में पुन्हाना पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनके अन्य तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए गांव झारपुडी और मामलीका में भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई लेकिन आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दंपती का कोरोना टेस्ट कराया है। महिला को अदालत ने जहां झज्जर जेल भेज दिया है जबकि आरोपी पति को कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक पिनगवंा स्थित आइसोलेशन वार्ड आईटीआई परिसर में रखा गया है।
विज्ञापन

पुन्हाना थाना प्रभारी अजय वीर भडाना ने बताया कि पुन्हाना के वार्ड नंबर 12 निवासी जुगनू पुत्र राकेश ने 16 जुलाई को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पुन्हाना के पैमामोड पर रहने वाले दंपती जाहिद और आसमा ने तीन अन्य युवाओं के साथ मिलकर हनीट्रैप में फंसाकर उससे ढाई लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी दंपति पैमा रोड पर अपने घर पर मौजूद हैं। जांच अधिकारी मानसिंह की अगुवाई में टीम गठित कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हनीट्रैप के दौरान जुगनू से लिए गए ढाई लाख रुपये में से डेढ़ लाख रुपये और दो मोबाइल फोन आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि दंपति का सहयोग गांव झारपुडी निवासी निवासी दो तथा एक मामलीका गांव के युवक ने सहयोग से ये किया गया। हनीट्रैप में लिए गए ढाई लाख रुपये में से एक लाख तीनों युवकों ने अपने पास रख लिए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए शनिवार को गांव झारपुडी और मामलीका में दबिश दी गई लेकिन आरोपी पुलिस की सूचना मिलते ही फरार हो गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें