फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगी कार से कर रहे थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार सुबह एसटीएफ और दादरी पुलिस के साथ शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को सेक्टर म्यू-2 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 88 पेटी हरियाणा मार्का की शराब के साथ एक टैंपो और एक महंगी कार बरामद हुई है। वहीं, मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दादरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बरामद शराब की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी हरियाणा से बड़ी गाड़ी में शराब लाकर ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग महंगी कारों से तस्करी करते थे।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में कुछ शराब तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी, जिस पर निरीक्षक राहुल सिंह, बलराम सिंह, प्रमोद सोनकर और संजय गौतम की एक टीम तैयार की गई। टीम ने नोएडा एसटीएफ और दादरी पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। यहां एक टैंपो में शराब की पेटियां लदी थीं। उस शराब को अन्य गाड़ियों में लादा जा रहा था। पुलिस और टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने दो आरोपी धर्मेंद्र निवासी सेहरा सैदपुर बुलंदशहर और बनवारी निवासी पलवल, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो आरोपी राजन निवासी सेहरा, बुलंदशहर और गौरव अवाना निवासी लुहारली कोट गांव फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें