फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकली दवा बेचकर 6372 लोगों से 1.94 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नामी कंपनी की दवा सस्ती देने के नाम पर देशभर के लोगों से ऐंठे पैसे
विज्ञापन


दिल्ली व लखनऊ में कॉलसेंटर खोलकर दे रहे थे वारदात अंजाम


10 आरोपी दिल्ली और लखनऊ से किए गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पुलिस ने नामी दवा कंपनी के नाम पर नकली आयुर्वेदिक दवाइयां सस्ते में देने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दवाओं के सेवन से लोग ठीक होने की जगह और ज्यादा बीमार रहे थे। कई लोगों की जान पर बन आई थी। आरोपी देशभर में 6372 लोगों से 1.94 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। आरोपी दिल्ली व लखनऊ में कॉल सेंटर चलाकर कंपनियों के प्रतिनिधि बनाकर लोगों को ठग रहे थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के अनुसार, उनायुर मार्केटिंग प्रा. लिमिटेड (यूएमपीएल) के प्रशासनिक मैनेजर सचिन दहिया ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अज्ञात लोग उनकी कंपनी के ग्राहकों को कम दाम का झांसा देकर नकली, गलत ब्रांड व मिलावटी दवा बेच रहे हैं। आरोपी ग्राहकों से बात करने के लिए बहुत सारे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोपी उनकी कंपनी के 6372 लोगों से 2017 से लेकर अब तक 1.94 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। मामला दर्ज कर एसीपी जयप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर अवधेश, एसआई सोनम जोशी, हरजीत, एएसआई नीरज पांडेय व एएसआई सुरेंद्र राठी की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि ठगी की रकम जमा कराने के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते दिल्ली व लखनऊ से खोले गए हैं। मोबाइल की लोकेशन भी इन शहरों में मिली। जांच के बाद इंस्पेक्टर अवधेश की टीम ने ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन कॉलसेंटर स्वरूप नगर, दिल्ली व लखनऊ में जानकीपुरम व इंद्रिरा नगर में ढूंढ निकाले। एसआई हरजीत की टीम ने तीनों कॉल सेेंटर में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में नकली आयुर्वेदिक दवाएं बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एयरटेल का कर्मचारी देता था दवा कंपनियों का डाटा

राहुल सिंह गिरोह का सरगना है। आरोपी अपने साथियों अग्रसेन, समर सिंह और जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर कॉल सेंटर चला रहा था। वह एयरटेल के कर्मचारी राजेश सिंह से दवा कंपनी के ग्राहकों का डाटा लेता था। इसके बाद ग्राहकों को कंपनी की दवा सस्ते में देने का झांसा देकर नकली दवा भेज देते थे।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
दिल्ली निवासी विकास पाल (26), सोनू पाल (26), राजेश सिंह (25) व आशुतोष कुमार (25), गांव गांधीपुर, बाराबंकी निवासी राहुल सिंह (26), समर (29) व अग्रसेन सिंह(34), गांव किशुनपुर रामनगर, बाराबंकी जितेंद्र सिंह (32), गांव अमीर सिंह पुरवा बहराइच, रोहित सिंह (24) और गांव सिकिटिहा छपका थाना ईसानगर, लखीमपुर खीरी सतीश सिंह (26)।



बरामद सामान

42 मोबाइल, सात लैपटॉप, भारी मात्रा में नकली आयुर्वेदिक दवाइयां व यूएमपीएल कंपनी के ग्राहकों का डाटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें