फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

193 नए संक्रमित मिले, 91 लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मेवात में सोमवार को 193 नए संक्रमित मिले, जोकि अब तक एक दिन में सर्वाधिक अधिक मामले हैं। इनमें नूंह खंड में 71, इंडरी में 2, तावडू में 73, पुन्हाना में 10 , पिनगवां में 2, नगीना में 15 और फिरोजपुर झिरका में 20 लोगों में संक्रमण की पुुष्टि हुई। वहीं, 91 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 532 पहुंच गई है। अभी 2193 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना करीब 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 2768 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2196 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 71901 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 59823 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 12078 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 235536 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 229846 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें