फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लगेंगे ऑक्सीजन के दो प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए यहां पर 2 बीएसए प्लांट भी लगाए जाएंगे। साथ ही अतिरिक्त बेडों और कंटेनरों की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि ऑक्सीजन को स्टोर किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी ऑक्सीजन की सप्लाई हिसार और पानीपत के अलावा कई राज्यों से हो रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि ऑक्सीजन सप्लाई की चेन न टूटे। इसके लिए खाली टैंकर एयरलिफ्ट किए जा रहे हैं और भरे हुए ऑक्सीजन के टैंकर ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश में पहुंच रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाना समय की आवश्यकता है। इस दौरान लोगों को परेशानियां भी होंगी, लेकिन लॉकडाउन से ही संक्रमण की चेन को तोड़ जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस हिसाब से प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उसी हिसाब से इलाज की भी व्यवस्था की जा रही है। इसलिए वे स्वयं ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में इंतजाम देख रहे हैं। सीएम ने लोगों से अपील की है कि घरों से बाहर तभी निकले, जब कोई जरूरी काम हो। घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना को हम घर पर रहकर ही हरा सकते हैं। इस मौके पर प्रधान सचिव अशोक खेमका, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानियां, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ संगीता, उप-सिविल सर्जन डॉ बसंत दुबे, नूंह एसडीएम संजीव कुमार, नायब तहसील अख्तर हुसैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अमर उजाला ने लगातार उठाया मुद्दा
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन, बेडों और वेंटिलेटरों की कमी को अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। सोमवार को ‘कॉलेज में ऑक्सीजन के स्टॉक की कमी’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने की बात कही। अब देखना होगा की सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें