यमुना सिटी(संवाद)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 20 से 30 अप्रैल तक बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 5 से 16 वर्ष तक के बच्चों को टीडी और डीपीटी के टीके लगाए गए। जेवर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 113 स्कूलों में अभियान चलाकर कुल 1925 बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने बताया कि अभियान के दौरान डीपीटी-2 के टीके 413 बच्चों को लगाए गए। वहीं 10 वर्षीय 1299 और 16 वर्षीय 213 बच्चों को टीडी वैक्सीन दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को गंभीर संक्रमण रोगों से सुरक्षित रखना और नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की गई।
-डॉ सर्फे जेया, सीएचसी अधीक्षक, जेवर