फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने शहर में शुरू किया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्वच्छता अभियान शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार से शहर में सफाई अभियान की शुरुआत की। पहले चरण में यह अभियान 5 अक्तूबर तक चलेगा।
प्रोजेक्ट इंजीनियर जन स्वास्थ्य-1 विजय रावल ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से पहले दिन सेक्टर-11, 23, 33, 27, 41, रजत विहार सेक्टर-62, 93, 94, 95, 72 और 80 को सफाई अभियान के लिए चयनित किया गया था। इन सभी सेक्टरों में प्राधिकरण की टीम ने सफाई की। अभियान के तहत प्रत्येक सेक्टर में दो घंटे तक सड़कों की सफाई कराई गई। सड़कों के पास पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा किया गया। अभियान में प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों के अलावा स्थानीय आरडब्ल्यूए ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह 7 बजे से ही लोगों ने प्राधिकरण की टीम का स्वागत करते हुए सफाई कार्य में सहयोग किया। इसमें स्थानीय आरडब्ल्यूए का खासा सहयोग रहा। प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक सेक्टर में सफाई के लिए एक अधिकारी-कर्मचारी को नामित किया गया था। सेक्टरों में समन्वय की जिम्मेदारी उसी कर्मचारी की रही। यही नहीं, उक्त कर्मचारी ने टीम को वहां तक लाने और पूरी सफाई कराने का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें