फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलपता से दादरी फाटक तक डिवाइडर लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलपता से दादरी फाटक तक डिवाइडर लगाने की मांग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आर्य प्रतिनिधि सभा ने तिलपता गोल चक्कर से दादरी रेलवे स्टेशन तक सड़क पर डिवाइडर लगाने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र सौंपा है। सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने बताया कि दादरी रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी का काम जनवरी 2019 में शुरू होना तय हुआ है। ताकि, दादरी में जाम नहीं लगे, लेकिन दादरी-छलेरा-सूरजपुर मार्ग पर तिलपता गोल चक्कर से दादरी फाटक के बीच रोजाना भयंकर जाम लगता है। इसका कारण कंटेनर डिपो के भारी वाहन और सड़क पर डिवाइडर का न होना है। उन्होंने प्राधिकरण से तिलपता गांव के अंदर डिवाइडर लगाने की मांग की है। ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। ब्यूरो
------------
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ अन्नप्राशन दिवस का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। जिले के 1108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन हुआ। जहां छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को ऊपरी आहार देने की शुरूआत की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा पर चार बच्चों को टीका लगाकर और खीर खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए छह माह के बाद ऊपरी आहार बेहद जरूरी है। छह माह की उम्र पूरी करने के बाद बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उनकी माता का दूध पर्याप्त नहीं होता है। शुरुआत में बच्चों को सूजी, साबूदाना या चावल की खीर देनी चाहिए। उसके बाद घर में पका हुआ खाना अच्छे से मसल कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में तीन से चार बार खिलाना चाहिए। इस दौरान मां का दूध भी जारी रखना होगा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2131 बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आज जिले में आएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बुधवार को जिले में आएंगे। मंगलवार को प्रशासन ने इसका कार्यक्रम जारी किया है। डीएम ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नोएडा पहुंचेंगे। यहां इंदिरा गांधी कला केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद उद्योग संगठन के साथ बैठक होगी। पौने 11 बजे से कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ बैठक करेंगे। साढ़े 12 बजे प्रेसवार्ता होगी। उसके बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें