फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

181 नए संक्रमित, 144 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मेवात में शुक्रवार को 181 नए संक्रमित मिले। नूंह खंड में 59, इंडरी में 8, तावडू में 50, पुन्हाना में 15, पिनगवां में 3, नगीना में 17 और फिरोजपुर झिरका में 29 लोगों में संक्रमण की पुुष्टि हुई। 144 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 742 पहुंच गई है। अभी 1912 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना करीब 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 3499 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2714 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 80185 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 61687 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 18498 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 238223 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 232021 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें