फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 180 गांव होंगे वाई-फाई से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। प्रधानमंत्री ग्रामीण वाई-फाई योजना के अंतर्गत दूरसंचार विभाग की ओर से नूह जिले के 180 गांवों को वाई-फाई से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इस साल 2021 में मई-जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नूह जिले के ग्रामीण अंचलों में बसे गांवों में आज भी सही ढंग से इंटरनेट सुविधा नहीं मिल पाती है। जिसके कारण सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार की ज्यादातर योजना अब ऑनलाइन है और लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री वाई-फाई योजना के माध्यम से हर गांव में सरकारी स्कूल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, आंगनबाड़ी, कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत को 5 कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे, वहीं अन्य ग्रामीणों को कनेक्शन के लिए पैसे देने होंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। मई-जून तक सभी चिन्हित गांवों को वाई-फाई से जोड़ दिया जाएगा। कार्य में लगे ठेकेदार इमरान खान ने बताया कि दूरसंचार विभाग की ओर से गांवों में वाई-फाई का काम किया जा रहा है। अधिकांश गांवों में लाइन बिछाने का काम किया जा चुका है। बचे हुए गांवों में भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें