गाड़ी में बकरे-बकरियों को ले जाते दिखे चोर
पीड़ित दिलशाद के भाई सोनू ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि 26 सितंबर की रात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां बंधे सभी 14 बकरे व चार बकरियां चुरा लीं। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर वाहन में बकरे-बकरियों को लादकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहा पीड़ित परिवार
घटना के अगले दिन यानी 27 सितंबर की सुबह चोरी का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी थाने में मामला दर्ज न होने के कारण पीड़ित लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस दुस्साहसिक चोरी की घटना से रसूलपुर और आसपास के इलाकों के ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं।
पुलिस का बयान
इस संबंध में जब जारचा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की सुरागकशी में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरी वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।