फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावल मोहल्ले में लोगों का राशन नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावल मोहल्ले मेें लोगों को राशन नहीं देने का आरोप
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। साकरस गांव के बिलावत मोहल्ले में पिछले चार-पांच महीने से लोगों को राशन से वंचित रखने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वे राशन के लिए लगातार डिपो धारक और स्थानीय विभागीय कर्मचारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के बाद उन्होंने मजबूर होकर ग्रमीणों ने सीएम विंडो में शिकायत दी है।
साकरस गांव के बिलावत मोहल्ले के सुमेर पुत्र भूरे खां, यासीन, इदरीश, अब्दुल गनी, सुंदर, इकबाल, मुबारिक, अब्दुल्ला, जानू, सरफू ने सीएम विंडो में की शिकायत में आरोप लगाया कि डिपो धारक एहसान ने पिछले चार-पांच महीनों से उन्हें राशन नहीं दिया है। हर माह वे डिपो धारक के पास राशन लेने जाते हैं उन्हें कोई ना कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि डिपो धारक से सरकारी राशन दिलाने के लिए विभाग के अधिकारी भी गंभीर नहीं इसलिए मजबूर होकर इस बाबत सीएम विंडो में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम रीगन कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई गई है, इसलिए डिपो धारक और विभागीय कर्मचारियों की जांच कर उचित कार्रवाई कर गरीबों को राशन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें