फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर युवती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


इंजीनियर युवती की स्कूटी
में टक्कर मारकर छेड़छाड़
- हेलमेट छीनकर की मारपीट, कार सवार दो युवक गिरफ्तार, एनआईबी चौकी के पास ही है वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र की एनआईबी चौकी के पास मंगलवार सुबह कार सवारों ने इंजीनियर युवती की स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर हेलमेट छीनकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी।
जानकारी के मुताबिक, दिलशाद गार्डन निवासी युवती सेक्टर-62 की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। मंगलवार सुबह वह दिल्ली से आफिस के लिए निकली। करीब 9 बजे एनआईबी चौकी के पास रेडलाइट पर होंडा सिटी कार में सवार युवकों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। युवती नीचे गिर गई। उसने विरोध किया तो कार सवारों ने दबंगई दिखाते हुए खड़ी स्कूटी में ही टक्कर मार दी। इसके बाद कार से उतरकर उन्होंने युवती से छेड़छाड़ की। इसके बाद हेलमेट छीनकर उस पर कई बार हमला किया। युवती के सिर और हाथ पर चोट लगी। युवती ने परिजनों को फोन किया तो उन्होंने नोएडा पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-58 पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों चंडीगढ़ निवासी कुनाल मनचंदा और गगन भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भी हुई थी छेड़छाड़
एक सप्ताह पूर्व नोएडा के सेक्टर-7 चौराहे के पास बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवती के साथ अभद्रता कर छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उन्होंने युवती का पीछा भी किया था। पीड़िता गाजियाबाद के इंदिरापुरम से नोएडा आई थी। युवती ने 100 नंबर पर सूचना की तो आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें