फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन खबरें हैं
विज्ञापन



फोटो
डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय में तैनात डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर तानाशाही चला रहे हैं। विभाग के विभिन्न कर्मचारियों के साथ-साथ जिले के व्यापारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। तरुण गुप्ता ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर की तानाशाही अधिवक्ता संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश के आला अधिकारियों से उनका जल्द से जल्द स्थानांतरण करने की मांग की है।

फोटो-----
बिल्डर के खिलाफ एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
नोएडा। पिछले पांच सालों से ग्राहकों का पैसा लेने के बाद भी आशियाना नहीं मिलने पर निवेशकों ने सेक्टर-14 ए स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रीमिया बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उसके मालिक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कैप्टन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिल्डर्स के मालिकों ने सेक्टर-62 में आलीशान सोसायटी बनाने के नाम पर हजारों लोगों से पैसे लिए हैं। लगभग पांच साल बीत चुके हैं और अब तक फ्लैट का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। संपर्क साधने पर वह सिर्फ झूठा दिलासा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो------
लॉजिक्स पार्क के बाहर खरीदारों का हंगामा
नोएडा। सेक्टर-16 स्थित लॉजिक्स पार्क के कार्यालय के बाहर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में निवेशकों ने हंगामा कर नारेबाजी की। आरोप है कि सुविधा के नाम पर बिल्डर की तरफ से किए एक भी वायदे पूरे नहीं हुए। बिल्डरों की तरफ से ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा है। वहीं, नई साइट पर अभी तक फ्लैट मालिकों को चाबी नहीं सौंपी गई है। प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे। प्रदर्शन में अनिल कौशल, रुपेंद्र, शिवा यादव, अंकुश, रवि प्रकाश, मेजर आशुतोष गर्ग, मीरा राघव. सविता गुप्ता आदि करीब 60 निवेशक शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें