पूर्व सैन्य अधिकारियों ने निकाला शांति मार्च
नोएडा। सेवानिवृत्त कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ शनिवार देर शाम को भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने शांति मार्च में निकाला। सभी लोगों ने अरुण विहार के क्लब से पैदल मार्च शुरू किया था और शहीद पार्क तक यात्रा निकाली। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कर्नल चौहान के साथ जो घटना घटी है वह काफी दुखदायी है और सीओ व इंस्पेक्टर की देन है। इसमें दोनों दोषी हैं और उनको निलंबित नहीं, बल्कि बर्खास्त किया जाए। ब्यूरो