फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष के नाम पर डॉक्टर से ठगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्योतिष के नाम पर डॉक्टर से ठगी
गुरुग्राम। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी करने के मामले पुलिस ने दर्ज किया है। एक मामले में ज्योतिष के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगी करने का मामला सामने आया है तो दूसरे मामले में अकाउंट हैक कर एक महिला ने हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ु
पुलिस के अनुसार डॉ पूनम नांगरू सेक्टर-47 यूनिवर्ल्ड गार्डन में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह सिरसा के ज्योतिष ड्रोने कोयराला से सलाह लेती हैं। ज्योतिष ने पूजा करवाने के लिए जुलाई महीने में 9 हजार रुपये एसबीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा था, लेकिन उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करने के दौरान दिक्कत आ रही थी, इसलिए उन्होंने दूसरे बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसके बाद पैसे ट्रांसफर भी हो गए। रुपये ट्रांसफर होने के कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उन्हें रुपये ट्रांसफर न होने की बात कही गई और रुपयों को पेटीएम करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने तीन बार में उक्त रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद उन्हें एक अन्य फोन कॉल रिसीव हुई, जिसमें ज्योतिष के रिश्तेदार का लड़का दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कहकर 5 हजार रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया जो उन्होंने तुरंत ही कर दिए। अगले दिन उन्होंने ज्योतिष को फोन कर बात की तो उन्होंने स्वयं को उक्त घटना से अंजान बताया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे मामले में उद्योग विहार थाना पुलिस को बैंक रिस्क ऑफिसर शुभा राव ने बताया कि उनका दफ्तर उद्योग विहार में है। बेटर वर्ल्ड टेक्नोलॉजी की कर्मचारी प्रियंका ने एयरटेल पेमेंट बैंक के अकांउट को हैक कर लिया था। जिससे कई कस्टमर के खाते से करीब 50 हजार रुपये ऑनलाइन के जरिए धोखे से निकाल लिए गए। उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में होशियारपुर पंजाब निवासी जसजीत सिंह ने मानेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें