ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले में बृहस्पतिवार के लिए सब-जूनियर बालिका के जिलास्तरीय ट्रायल में 17 खिलाड़ी चुनी गईं। अब वे मंडलस्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इस ट्रायल में जिलेभर से 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मऊ स्थित जिला खेल कार्यालय पर खेल विभाग की ओर से 3 से 10 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए मेरठ के तोपखाना स्टेडियम में 31 अक्तूबर को मंडलीय ट्रायल होगा। मंडलीय ट्रायल में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को खेल विभाग की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में खुशबु, दिशू, शिवानी, शैली, दीपिका, आशी, मोनिका, मानसी, काव्य, रिया, आहिस्ता, नेहा, आराध्या, पुष्पा, वाणी, यशिका, पवानी शामिल हैं। इस अवसर पर नमित शारुख, स्पर्श ग्लोबल स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी डॉ. अजीत नागर, बीएलएस वर्ल्ड स्कूल की स्पोर्ट्स निदेशक रितु चौधरी रही।