फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के 16654 आवेदन पड़े हैं लंबित

Sun, 16 Nov 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन फार्माें को अग्रसारित करने में विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। कुल 16654 आवेदन लंबित है। जिले की सी रैंक आने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जिम्मेदारों को आवेदन अग्रसारण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत किए गए आवेदन अग्रसारित करने में लापरवाही न बरती जाए। उच्च शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन (डाटा) ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल से अग्रसारित न करने के कारण जनपद को सी रैंक प्राप्त हुई है। जिले के 16654 आवेदन पत्र लंबित हैं। उच्च शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति आवेदन कराने एवं अग्रसारित करने में रुचि नहीं ले रहे। लंबित आवेदन पत्रों को संस्था स्तर से 03 कार्य दिवस के अंदर अग्रसारित किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें