फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी दिलाने के नाम पर 16.35 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी के निर्देश पर झंगहा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

झंगहा। जंगल रसूलपुर नंबर दो निवासी विवेक कुमार यादव से ठगी हो गई। जालसाज ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके 16.35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने दो बार में अलग-अलग माध्यमों से रुपये लिए थे। ठगी का अहसास होने पर विवेक ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर झंगहा पुलिस ने तिवारीपुर थाना के डोमिनगढ़ बसियाडीह मंदिर निवासी भास्कर यादव पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विवेक ने एसएसपी को बताया कि आरोपी भास्कर से उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। झांसे में आकर उसे नेफ्ट के माध्यम से आठ लाख रुपये और यूपीआई के जरिये 8.35 लाख रुपये दिए। नौकरी नहीं मिलने पर जब उससे रुपये मांगे तो पहले तो टालमटोल किया। दबाव बनाने पर दो लाख 30 हजार रुपये वापस किए। अब रकम देने से मना कर रहा है। इस संबंध में झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें