उत्तर पूर्वी में सबसे ज्यादा तो नई दिल्ली में सबसे कम प्रत्याशी, पिछली बार की तुलना में इस बार दो उम्मीदवार कम
-
1.52 करोड़ मतदाता राजधानी में डालेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नामांकन वापसी के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को चार लोकसभा सीटों पर पांच उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। ऐसे में सातों लोकसभा सीटों पर 162 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.52 करोड़ मतदाता करेंगे। इस बार बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में दो उम्मीदवार कम हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 164 प्रत्याशी मैदान में थे।
नामांकन वापस लेने वालों में चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के एक-एक प्रत्याशी हैं, जबकि दक्षिणी दिल्ली सीट से दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। कुल 265 उम्मीदवारों ने 367 नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से 129 नामांकन रद्द हो गए थे। इस तरह से 238 नामांकन स्वीकृत किए गए थे। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बार अधिकतर प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किए थे। उनके एक ही नामांकन को स्वीकृत किया गया। बीते लोकसभा चुनाव में 221 उम्मीदवारों ने 439 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 209 नामांकन रद्द हुए थे, जबकि 9 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया था। कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किए थे।
नामांकन वापस लेने वालों में तीन निर्दलीय
नामांकन वापस लेने वाले पांच उम्मीदवारों में से तीन निर्दलीय हैं, जबकि दो छोटी पार्टियों के उम्मीदवार हैं। इसमें दक्षिणी दिल्ली से जय महा भारत पार्टी से शंकर डे और पूर्वी दिल्ली से जिंदाबाद क्रांति पार्टी से नरेंद्र नंदा भाई राजपूत हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों में उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से गीता, चांदनी चौक से रमेश और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से राम गोपाल हैं।
हर पाेलिंग बूथ पर होगी दो ईवीएम
निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी जाती है। दिल्ली में हर लोकसभा सीट पर वर्तमान में 16 से अधिक उम्मीदवार हैं। सबसे कम 17 उम्मीदवार नई दिल्ली और सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर हैं। ऐसे में हर पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम रखी जाएंगी।
प्रत्याशियों की संख्या
लोकसभा सीट-चुनाव वर्ष 2019-2024
चांदनी चौक2625
उत्तर पूर्वी दिल्ली2428
पूर्वी दिल्ली2620
नई दिल्ली2717
उत्तर पश्चिम दिल्ली1126
पश्चिमी दिल्ली232
दक्षिण दिल्ली2722
इतने मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
लोकसभा सीट-पुरुषमहिला-ट्रांसजेंडर18-19 वर्ष-85 वर्ष से अधिक-दिव्यांग
चांदनी चौक883760-762030168-22517158758033
उत्तर पूर्वी दिल्ली13260401136970-14941744-1203014394
पूर्वी दिल्ली1151211969269010435104-12917-10165
नई दिल्ली830190-69480378-2249416614-6042
उत्तर पश्चिमी दिल्ली-13837111183450-262443461154513799
पश्चिमी दिल्ली13703981217448-13146987-17798-13741
दक्षिणी दिल्ली 12674841023944336388461104411306