फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 कलस्टरों से आए विद्यार्थियों ने दिखाई छिपी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 कलस्टरों से आए विद्यार्थियों ने दिखाई छिपी प्रतिभा
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय माध्यमिक स्कूल शिवाजी नगर में प्रखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें गुरुग्राम प्रखंड के 20 कलस्टरों से आए विभिन्न स्कूलों के छठीं से आठवीं कक्षा के 84 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कला उत्सव में डांस, गीत, ड्राइंग एवं नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता टीम के विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने मोबाइल के उपयोग और दुरुपयोग, नशे की लत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति, पर्यावरण एवं हरियाणवीं संस्कृति को लेकर सुंदर प्रस्तुति दी। इस कला उत्सव की नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सेक्टर-43 को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादीपुर को द्वितीय एवं राजकीय वरिष्ठ विद्यालय को तृतीय पुरस्कार मिला। संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4-7 को प्रथम, राजकीय माध्यमिक स्कूल सेक्टर-9 को द्वितीय एवं झाड़सा स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं, कमी है तो सिर्फ सुविधाओं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें