फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों में बुक हो गए आकर्षक नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: चंद मिनटों में बुक हो गए आकर्षक नंबर
विज्ञापन

वाहनों के आकर्षक नंबरों की नई सीरीज हुई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। वाहनों के आकर्षक नंबरों की नई सीरीज बृहस्पतिवार को जारी होते ही चंद मिनटों में ही सिंगल और डबल डिजिट के नंबर बुक हो गए। नई सीरीज के पहले दिन 150 से ज्यादा आकर्षक नंबरों की बुकिंग हो गई, जिससे परिवहन विभाग को करीब 9 लाख रुपये राजस्व मिला।
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों का शौक रखने के साथ ही जिले के लोग आकर्षक नंबर पाने के लिए आवेदक इतने उतावले थे कि सुबह से ही वेबसाइट को सर्च करना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे जैसे ही नई सीरीज जारी हुई, आवेदकों ने अपनी पसंद के नंबरों रिजर्व करना शुरू कर दिया। 15 हजार रुपये की कीमत वाले 0001 से 0009 सिंगल डिजिट नंबरों को बुक कराने के लिए आवेदक सबसे ज्यादा क्रेजी दिखे। सीरीज शुरू होने के कुछ ही मिनट में सिंगल डिजिट नंबर बुक हो गए। वहीं, डबल डिजिट नंबरों की चाहत भी आवेदकों में बहुत ज्यादा थी। एआरटीओ एके पांडेय ने बताया कि वेबसाइट पर दबाव इतना था कि कई बार हैंग होने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें