रोहतक। हरियाणा ओलंपिक आर्चरी की ट्रायल में जिले की टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह ट्रायल वीरवार को नवयुग स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें रिकर्व पुरुष व महिला और कंपाउंड पुरुष व महिला के इवेंट आयोजित किए गए। वहीं दो भाई-बहन वंश डागर व निकिता डागर का चयन हुआ।
आर्चरी एसोसिएशन महासचिव रामनिवास हुड्डा ने बताया कि हरियाणा ओलंपिक नवंबर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा ओलंपिक में प्रत्येक जिले से 8 पुरुष व 8 महिला समेत 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 20 कोच व जज शामिल होंगे। प्रधानाचार्य शकुंतला, कोच पूजा, कोच नवीन घनघस व सुरेश देशवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
परिणाम
रिकर्व पुरुष इवेंट पुरुष में कृष रोज प्रथम, मुदित द्वितीय, वंश डागर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में टीना प्रथम व निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड पुरुष इवेंट में यश कादयान प्रथम, नवनीत देशवाल द्वितीय व मीतुल हुड्डा तृतीय रहा। महिला वर्ग में वरुणी प्रथम, निकिता डागर द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रही।
15 निकिता डागर