रोहतक। सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी ऊर्जा बचाओ-पृथ्वी बचाओ विषय पर कला को चित्रकला में उकेरेंगे। शिक्षा विभाग ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के माध्यम से स्कूलों में 7 व 8 अक्तूबर को पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्रों में ऊर्जा संरक्षण व दक्षता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विद्यालय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारियों ने बताया कि राज्यस्तर पर प्रथम विजेता को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 30 हजार रुपये, तृतीय को 20 हजार रुपये व 10 प्रत्येक प्रतिभागी को 7 हजार 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये, लैपटॉप व स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
साथ ही द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपये, लैपटॉप व रजत पदक, तृतीय को 30 हजार रुपये, लैपटॉप व कांस्य पदक दिया जाएगा। 10 प्रत्येक प्रतिभागी को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
-
वर्जन
ऊर्जा संरक्षण व दक्षता के प्रति जागरूकता के लिए 7 व 8 अक्तूबर को स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी स्कूलों में पत्र जारी कर दिए हैं। इसमें 5वीं, छठी, 7वीं की एक श्रेणी व 8वीं, 9वीं, 10वीं की एक श्रेणी में प्रतियोगिता होगी।
-बिजेंद्र हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक।