नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईएमस कॉलेज के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को उपभेक्ता जागरुकता के ल
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को सामुदायिक जागरूकता, जनसंपर्क और उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, भारतीय मानक ब्यूरो केंद्रीय क्षेत्र की उप महानिदेशक स्नेह लता और बीआईएस के अधिकारियों ने रेडियो को सम्मान प्रदान किया।
आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सलाम नमस्ते लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों को आगे भी प्रोत्साहित करने की बात कही। ब्यूरो