महत्वपूर्ण फोटो सहित......................
एरेना प्रीमियर क्रिकेट लीग का आगाज
-राउंड टेबल इंडिया का आयोजन
-पहले दिन तीन टीमों के बीच मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
नर्ई दिल्ली। राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) ने शनिवार को राजधानी के फीएस्टा स्पोर्स्ट् अकेडमी, छतरपुर में दो दिवसीय एरेना प्रीमियर क्रिकेट लीग-डर्ट 229 की शुरुआत की। लीग के लिए चार टीमों को चयन किया गया। पहले दिन तीन टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
राउंड टेबल इंडिया के सदस्य नयनेश पसारी ने बताया कि क्रिकेट लीग को बढ़ावा देकर गरीब बच्चों के लिए क्लासरूम की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लीग में गरीब परिवारों के बच्चों को भी शामिल किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए रास्ता मिल सके। पहला मुकाबला हिटर टीम और स्टैलियन के बीच हुआ। हिटर टीम ने तीन विकेट पर118 रन बनाए जबकि स्टैलियन ने दो विकेट पर 122 रन बनाए। बाद में खेलने उतरी स्टैलियन ने हिटर टीम को आठ विकेट से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला सुपर स्ट्राइकर्स और वारियर्स के बीच हुआ। सुपर स्ट्राइकर ने आठ विकेट पर 99 रन बनाए, जबकि वारियर्स टीम ने आठ विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरा मुकाबला सुपर स्ट्राइकर्स और स्टैलियन के बीच हुआ। सुपर स्ट्राइकर्स ने 9 विकेट पर 102 रन बनाए, जबकि इसके जवाब में स्टैलियन टीम 7 विकेट पर 85 रन ही बना सकी। रविवार को फाइनल मुकाबला होगा।