फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में रिसर्च एसोसिएट का अभी तक नहीं बढ़ा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में रिसर्च एसोसिएट का
विज्ञापन

अभी तक नहीं बढ़ा वेतन
- विद्वत परिषद ने की वेतन में भेदभाव खत्म करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में कला, मानविकी व विज्ञान विषय के विभागों में कई रिसर्च एसोसिएट बीते कई वर्षों से एक ही वेतन पर कार्य कर रहे हैं। पांचवें वेतन आयोग के बीच में इन रिसर्च एसोसिएट की नियुक्तियां की गई थी। दिल्ली विश्वविद्यालय में हर जगह सातवां वेतन आयोग लागू हो चुका है, मगर इनका वेतन आज तक नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

डीयू विद्वत परिषद सदस्य प्रो हंसराज सुमन ने रिसर्च एसोसिएट के बीच भेदभाव को समाप्त करने तथा समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर, यूजीसी चेयरमैन प्रो डीपी सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि एक ही विश्वविद्यालय में समान कार्य करने वाले रिसर्च एसोसिएट के बीच वेतन को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कला एवं मानविकी विभागों में कार्यरत रिसर्च एसोसिएट को 16 हजार रुपये बेसिक तथा 30 प्रतिशत एचआरए दिया जाता है। इस तरह से उन्हें 20,800 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं जबकि विज्ञान विभाग में उन्हें 45 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें