फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%सूना रह गया इकलौती बेटी का मंडप’

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद, पलवल सहित अन्य के लिए साइड स्टोरी
विज्ञापन

-------------------------------------------
हेडिंग: सूना रह गया इकलौती बेटी का मंडप
सबहेड: रबूपुरा में बारातियों की गोली से युवक की मौत व दो किेशारों के घायल होने का मामला
पिता बोले, बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, घर से दूर हुई घटना
बारात लौटने के बाद वर पक्ष ने नहीं किया संपर्क
दीपक सिंघल
रबूपुरा। गांव नगला चांदन में बृहस्पतिवार रात बारातियों की गोली से युवक की मौत के बाद वधू पक्ष के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। घटना के बाद दूल्हे के पलवल वापस लौट जाने से चरण सिंह की इकलौती बेटी के विवाह का मंडप सूना रह गया। चरण का कहना है कि वारदात के बाद वरपक्ष ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। हालांकि, ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष से वार्ता की है और संभव हुआ तो वह वरपक्ष से संपर्क कर विवाह कराने का प्रयास करेंगे।
चरण के मुताबिक, वह बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। बारात गांव में आने के बाद चेतननाथ मंदिर पर रोकी गई थी। उन्हें वहां क्या हुआ, उसके बारे में नहीं पता। अफरातफरी मचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने जैसे तैसे बेटी के विवाह की तैयारियां की थीं जो धरी रह गईं। गांव के लड़के की गोली लगने से मौत हुई, इसका भी उनके परिवार को बेहद दुख है। वहीं, इस संबंध मेें ग्राम प्रधान रामसरन सिंह का कहना है कि शुक्रवार शाम को वह वधू पक्ष के घर गए थे। वधूपक्ष ने उनसे कहा कि वारदात के बाद न तो वर पक्ष ने उनसे संपर्क किया और न ही उन्होंने उनसे बात की है।
विज्ञापन

बारात देखने पहुंचे थे युवक और किशोर
ग्रामीणों का कहना है जगमोहन ने पढ़ाई छोड़ दी थी और प्रेमपाल 11वीं व अशोक कक्षा सात का छात्र है। तीनों चढ़त देखने पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ और जगमोहन की जान चली गई।
तीन दिन में दूसरी मौत
विवाह आदि समारोह में हथियारों के प्रदर्शन की होड़ जानलेवा साबित हो रही है। आलम यह है कि एक सप्ताह में क्षेत्र में दो किशोरों की समारोह में गोली लगने से मौत हुई। इससे पहले दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में सगाई चली गोली में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

समारोह में होगा पुलिस का पहरा : एसपी
गांव नगला चांदन में हुई घटना के बाद सभी थाना प्रभारियों को लिखित में निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में होने वाले विवाह आदि समारोह की निगरानी करें। अगर कोई हथियार लहराता या चलाता नजर आए तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें