उधार के पैसे न देने पर पुलिस चौकी पहुंचे बुजुर्ग
बिलासपुर। उधार के पैसे नहीं देने पर 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस चौकी पहुंचकर पैसे दिलाने की गुहार लगाई। बुजुर्ग ने चौकी प्रभारी अखिलेश दीक्षित को बताया कि उसकी दुकान से एक व्यक्ति उधार में सामान ले गया लेकिन अब पैसे नहीं दे रहा है। इस पर चौकी प्रभारी ने आरोपी को बुलाया और उसके पैसे दिलवाए। दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस बुजुर्गों की मदद करने के लिए सीनियर सिटीजन वीक मना रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना घटित होने पर घटना की जानकारी तुरंत दें। ब्यूरो