फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ ने डीन स्टूडेंट पर प्रताडना का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ ने डीन स्टूडेंट पर
विज्ञापन

लगाया प्रताड़ना का आरोप
- कुलपति को लिखा पत्र, कहा छात्रसंघ के बजट के बिल भी नहीं हो रहे पास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। छात्रसंघ ने कुलपति को पत्र लिखकर डीन ऑफ स्टूडेंट उमेश कदम के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रसंघ का आरोप है कि सितंबर में छात्रसंघ रिजल्ट के नतीजे आने के बाद नई छात्रसंघ टीम गठित हो चुकी हैं। तीन महीने बीतने के बाद भी बिल तक पास नहीं किए जा रहे हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष एन साई बालाजी के मुताबिक, सितंबर 2018 में नई छात्रसंघ टीम गठित होने के बाद डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. उमेश कदम को इस संबंध में जानकारी भेज दी गई थी। हालांकि बार-बार डीन ऑफ स्टूडेंट छात्रसंघ के भेजे गए बिल को मंजूरी नहीं दे रहे हैं। पहले चुनाव बिल में जीएसटी शामिल करने की बात कही। जबकि चुनाव घोषणा में जीएसटी बिल को शामिल नहीं किया गया था। पहले जीएसटी बिल और उसके बाद छात्रसंघ को दिए जाने वाले बजट के बिल पास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ की किसी बात का डीन स्टूडेंट जवाब नहीं देते हैं। छात्रसंघ का आरोप है कि 22 अक्तूबर को स्वास्थ्य एडवाइजरी कमेटी की बैठक में डीन स्टूडेंट ने छात्रसंघ को मानने से ही इंकार कर दिया। छात्रसंघ ने कुलपति से डीन ऑफ स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रसंघ अध्यक्ष एन साई बालाजी, उपाध्यक्ष सारिका चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर सहित कुलपति को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें