फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिसंबर को नॉलेज पार्क में हो सकता है पीएम का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
25 को नॉलेज पार्क में हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम
विज्ञापन


- नोएडा-ग्रेनो मेट्रो व सांस्कृतिक भवन का होना है उद्घाटन
- जिला प्रशासन ने जनसभा की जगह तय कर प्रस्ताव भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर के आसपास ग्रेनो से नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो और नॉलेज पार्क में सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन कर सकते हैं। उनकी सभा के लिए नॉलेज पार्क में एक्सपो मार्ट के पास मैदान को चिह्नित किया गया है, हालांकि ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी विकल्प दिया गया है। इस स्थान को अधिक सुरक्षित माना जा रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को मेट्रो के काम का निरीक्षण किया। सिंह ने बताया कि मेट्रो और अन्य विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए 25 दिसंबर को पीएम मोदी का कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। एक्सपो मार्ट में हेलीपैड भी मौजूद है। प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है। वहीं संभावित कार्यक्रम को देखते हुए आसपास की सड़कें दुरुस्त की जा रही हैं। सेंट्रल वर्ज और फुटपाथ को चमकाया जा रहा है। संस्कृति भवन को भी पूरा करने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें