फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Sat, 08 Dec 2018 04:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-62 में चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसका साथी फरार हो गया। यह मुठभेड़ सेक्टर-62 स्थित एनआईबी पुलिस चौकी के पास सर्विस रोड पर हुई।  घायल बदमाश की पहचान रबूपुरा निवासी अकबर के रूप में हुई।

विज्ञापन


इसके पास से अपाचे बाइक, तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एनआईबी पुलिस चौकी के पास पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि डी पार्क के पास से दो संदिग्ध बाइक सवार एनआईबी की तरफ जा रहे हैं।

पुलिस की टीम उल्टी दिशा में आकर बाइक की चेकिंग करने लगी। तभी पुलिस ने एक बाइक को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे।  बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो अकबर के दाहिने पैर में एक गोली लगी और वह पकड़ा गया, जबकि मौके से इसका साथी राहुल फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लुटेरा है।

अकबर पर कोतवाली सेक्टर 58, फेज दो, रबुपुरा और विजय नगर में लूट के 11 और गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मामला पहले से दर्ज है। वर्ष 2015 में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने कार्रवाई की थी। यह अभी गाजियाबाद के हिंडन विहार में रह रहा था। यह नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक लूट की वारदात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें