फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त पर प्लॉट लेने वाले आवेदकों नहीं आ सकेगा नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: किस्त पर प्लॉट लेने वाले आवेदकों नहीं आ सकेगा नंबर
विज्ञापन

यीडा की आवासीय योजना में एकमुश्त भुगतान वाले आवेदक ही पा सकेंगे प्लॉट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना में जिन आवेदकों ने किस्त में भुगतान का विकल्प चुनते हुए आवेदन किया है उनको प्लॉट मिल पाना मुश्किल है, क्योंकि एकमुश्त भुगतान करने वाले आवेदकों की संख्या ही भूखंडों से अधिक हो गई है। इसके चलते अब एकमुश्त वाले ही ड्रॉ में सफल हो सकेंगे। ड्रॉ 20 दिसंबर को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 व 20 में 1977 भूखंडों की आवासीय योजना निकाली थी। 12 अक्तूबर को शुरू हुई योजना में 17 नवंबर तक आवेदन लिए गए। प्राधिकरण ने आवेदकों को तीन विकल्प दिए थे। एकमुश्त भुगतान करने वालों का सबसे पहले ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद दो बार में भुगतान करने वाले और फिर किश्त में पैसा जमा करने वालों को ड्रॉ में शामिल किया जाएगा, लेकिन योजना में एकमुश्त भुगतान करने वालों की संख्या ही प्लॉटों से अधिक हो गई है। इससे अब इन्हीं को ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि योजना का ड्रॉ सेक्टर पी-थ्री के सामुदायिक केंद्र में निकाला जाएगा।
विज्ञापन

-----------
भूखंड योजना पर एक नजर
साइज संख्या कुल आवेदक एकमुश्त आवेदक
60 250 1591 712
90 250 1025 487
120 600 3006 1410
162 450 1423 767
200 27 66 31
300 400 697 407
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें