क्षत्रिय महासभा के कुलदीप सिंह बने जिलाध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक कुंवर देवेंद्र सिंह राणा ने कुलदीप सिंह को गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनसे राष्ट्र के सम्मान के बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मर्यादा में रहकर कार्य करने की अपील की गई। कुलदीप सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह महासभा के नियमों के तहत काम करेंगे। ब्यूरो