पुष्पांजलि कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्घांजलि
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को एससी मोर्चा द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में श्रद्घांजलि दी। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि विश्व मानव डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हम कोटि-कोटि नमन करते हैं और आज प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास मंत्र के साथ डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। सिद्धार्थन ने कहा कि दुनिया में ऐसे बहुत कम मनुष्य होते हैं जो अपने परिवार को छोड़ कर देश एवं समाज के लिए कार्य करते हैं और वो अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। ब्यूरो
------
मिर्ची कांड को तिवारी ने बताया फ्रेब्रिकेटिड
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने वाले आरोपी को न्यायालय ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा घटना के दिन से ही इस कांड को फ्रेब्रिकेटिड बता रही है। झूठ और अफवाह की राजनीति कर राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए केजरीवाल द्वारा यह हमला करवाया गया। उसके पीछे कारण भी साफ था कि सचिवालय जैसी जगह जहां सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम है, वहां इस तरह की घटना का होना संदेह उत्पन्न करता है। ये मामला सुनियोजित तरीके से किया गया था, जिसका अंदेशा हमें पहले से ही था। ब्यूरो