संस्कार आश्रम मामले पर सिसोदिया से त्यागपत्र मांगा
नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से 9 लड़कियों के गायब होने के मामले महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहने पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से त्यागपत्र मांगा।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में महिलाओं ने राजीव भवन से दिल्ली सचिवालय तक विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया। हालांकि,पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि अगर जांच नही हुई और जब तक इन 9 लड़कियों का पता नही चल जाता महिला कांग्रेस सड़कों पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, निगम पार्षद अमरलता सांगवान और गुड्डी देवी, कुसुम चौहान, गीता शर्मा आदि मार्च में शामिल र्हुइं। ब्यूरो