फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आयुष्मान भारत के तहत पहली बार बदले दिल के वॉल्व

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत : दो मरीजों के दिल के वॉल्व बदले
विज्ञापन

आरएमएल में एक ही दिन में दो लाभार्थियों का इलाज, अभी छह मरीज वेटिंग में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में आयुष्मान भारत के तहत पहली बार दिल के ऑपरेशन हुए हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के में बिहार निवासी दो मरीजों के एक ही दिन में दिल के ऑपरेशन किए गए हैं। ये दोनों ही मरीज आयुष्मान भारत के लाभार्थी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक ये दोनों हार्ट सर्जरी के पहले लाभार्थी हैं। अभी छह लोग और आयुष्मान भारत के तहत ऑपरेशन कराने के लिए वेटिंग में है। जल्द ही उनका भी ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल के सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनके पास बिहार के खगडिया निवासी 40 वर्षीय रामआधार यादव आए थे। इनके दिल के ऊपर के हिस्से में छेद था। बीते मंगलवार को इनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल, बाद से मरीज आईसीयू में है। मरीज की स्थिति बेहतर है और वह अपने पैरों पर चल रहा है। वहीं बिहार के ही दरभंगा निवासी 60 वर्षीय अलिक नारायण पाठक के दिल के दो वाल्व में खराबी थी। इनमें से माइट्रल वाल्व को बदल दिया गया है, जबकि दूसरे को रिपेयर कर दिया गया है। इनकी हालत भी अच्छी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताह के अंत तक दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें