फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल दुर्ग में हिंदू छात्र संगठन ने निकाली संकल्प रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में हिंदू छात्र संगठन
विज्ञापन

ने निकाली संकल्प रथयात्रा
- गांधी-आंबेडकर व कलामवादी हिंदू छात्र संगठन ने रखी कैंपस में राम मंदिर बनाने की मांग
- आज साबरमती ढाबा के सामने बाबर का जलाएंगे पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में बुधवार को संकल्प रथ यात्रा निकाली गई। कैंपस में आंबेडकरवादी हिंदू छात्र संगठन की रथयात्रा में छात्रों के साथ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया। कैंपस में राममंदिर बनवाने की मांग पर निकाली रथयात्रा पर छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्र संगठनों व शिक्षक यूनियन ने भी सवाल उठाए हैं। खास बात यह है कि संकल्प रथयात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगे।
जेएनयू के पीएचडी छात्र और गांधी-आंबेडकर व कलामवादी हिंदू छात्र संगठन के पदाधिकारी राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, लोकतंत्र हमें अपनी बात रखने का अधिकार देता है। इसी के तहत कैंपस में राम मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन संकल्प रथयात्रा निकाली गई है। संकल्प रथयात्रा कैंपस के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान हिंदू छात्रों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग रखी। बृहस्पतिवार को साबरमती ढाबा के सामने बाबर का पुतला दहन होगा। जबकि शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी छात्रों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- विवेकानंद के स्टैच्यू के साथ लगे भगवान राम की मूर्ति
गांधी-आंबेडकर व कलामवादी हिंदू छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कैंपस में भगवान श्रीराम की मूर्ति लगाने की मांग रखी है। छात्रों का कहना है कि विवेकानंद के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम की मूर्ति लगने से उनके जीवन व शिक्षाओं को छात्र अपने जीवन में उतार सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें