फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीव्र मुद्रिका रूट पर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीव्र मुद्रिका रूट पर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्रायल रन हो दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को तीव्र मुद्रिका रूट पर मंगलवार को ई-बस के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। मंत्री ने कहा कि यह बस जेबीएम कंपनी की है और ट्रायल के दौरान रिंग रोड के रूट्स पर इस बस को लेकर स्टडी की जाएगी। इससे पहले नवंबर में बस रूट 522 पर एक अन्य ई-बस का ट्रायल शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि कम से कम तीन इलेक्ट्रिक बसों को अलग-अलग रूट पर चलाकर देखा जाएगा, ताकि दिल्ली की ज्यादा से ज्यादा सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल रन को लेकर फीडबैक सरकार को मिल सके।
विज्ञापन

मुद्रिका रूट का प्लान भी फाइनल हो गया और अब तीसरे रूट पर ई-बस चलाने का प्लान बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए छह डिपो बनाने का फैसला किया है और इनमें से चार डिपो पर काम शुरू हो गया है। दिल्ली की अलग-अलग सड़कों पर ये बसें चलाई जाएंगी और डिटेल रिपोर्ट तैयार होगी। दिल्ली सरकार डिम्ट्स की रिपोर्ट और ट्रायल रन की रिपोर्ट के बाद ई-बसों के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने एक हजार ई-बसें लाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें