फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का भाजपा शासित एमसीडी पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आप ने अफसरों के भत्ते रोकने पर उठाए सवाल
विज्ञापन

कहा, राजस्व जुटाने में एमसीडी की नाकामी का खामियाजा अधिकारी क्यों उठाएं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम में अधिकारियों को मिलने वाले भत्तों पर लगी रोक पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि राजस्व जुटाने में भी भाजपा शासित एमसीडी की नाकामी का खामियाजा अधिकारी क्यों उठाएं। साथ ही आरोप लगाया है कि भाजपा ने भ्रष्टाचार से समझौता कर पूर्वी दिल्ली नगर निगम को बर्बाद कर दिया है।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि निगम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे साल के लिए मेडिकल रिम्बर्समेंट, टेलीफोन/ब्रॉडबैंड रिम्बर्समेंट जैसे भत्तों को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम को मिलने वाले राजस्व की बंदरबांट हो रही है। इससे भत्तों में कटौती करनी पड़ी है। उन्होंने एमसीडी से भत्तों को नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि अधिकारियों का भत्ता बंद करने की जगह भाजपा पहले अपने नेताओं पर किये जा रहे खर्च पर लगाम लगाए। साथ ही भ्रष्टाचार को भी काबू में करे। पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचारियों से समझौता कर नगर निगम को बर्बाद कर दिया है। निगम आज वित्तीय खस्ताहाल के दौर से गुजर रहा है। इसका खामियाजा अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें