फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के चलते घाटों के सट्टे मार्गो पर लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दोपहर बाद छठ घाटों के मार्गों पर लग सकता है जाम
विज्ञापन


- पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने की दी सलाह
- कई मार्गों में किया गया बदलाव, पार्किंग की मिलेगी सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप मंगलवार की दोपहर के बाद यमुना से जुड़े मार्ग की ओर जा रहे हैं तो एक बार सोच लें। इस मार्ग पर जाम में फंसकर आप परेशान हो सकते हैं। दरअसल, राजधानी के विभिन्न घाटों पर 13 नवंबर की शाम से 14 की सुबह तक छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी कर चालकों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी है। साथ ही 13 नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक और 14 नवंबर की सुबह चार से आठ बजे तक कई इलाकों के मार्गों में बदलाव किया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार (ट्रैफिक) के अनुसार छठ पूजा पूर्वी व उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में शमशान घाट के विपरीत सुरघाट, वजीराबाद के पूर्वी घाट, नानकसर गुरद्वारा के पीछे, घाट गरही मांडू, सोनिया विहार और चौहान पट्टी के सारे घाट, आईटीओ यमुना नदी के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र, रेनीवेल शकरपुर और आईपी इस्टेट, पुस्ता ठोकर नंबर 11 बैंक एंक्लेव के सामने, कोंडली केनाल न्यू अशोक नगर, दक्षिण, सेंट्रल, नार्थ व नई दिल्ली में कुदेशिया घाट, यमुना घाट, श्याम घाट, रामघाट, काली घाट, हाथी घाट, इंडिया गेट, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आगरा कैनाल-बदरपुर, 4ए डीडीए पार्क कालकाजी, श्रीराम चौक के पास शिव घाट, विश्वकर्मा घाट, लोहिया पुल, उत्तर-पश्चिमी व बाहरी दिल्ली में भलस्वा लेक, बवाना कैनाल, हैदरपुर कनाल बवाना रोड, हैदर कनाल बादली और सेक्टर 15 रोहिणी के बीच, हैदरपुर कनाल लोहेे वाला पुल और बी ब्लॉक शालीमार बाग से प्रेमबाड़ी पुल रिंग रोड, हैदरपुर कनाल केशवपुरम, गंदा नाला पुलिया पश्चिम विहार, हिंदू विहार प्रेम नगर, शिव मंदिर इंदर एंक्लेव सुल्तानपुरी, डीडीए पार्क सेक्टर 10 नरेला, जय विहार नांगलोई, महावीर एंक्लेव टेलीफोन एक्सचेंज आदि घाटों पर आयोजित की जाएगी। दक्षिण, सेंट्रल, नार्थ व नई दिल्ली के घाटों पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए इन घाटों से गुजरने वाले मार्गों से वाहन चालकों को बचना चाहिए। साथ ही पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घाटों की तरफ से गुजरने वाले लोग सार्वजनिक परिवहन सेवा मेट्रो आदि का प्रयोग करें। खासकर आउटर रिंग रोड पर मुकारबा चौक से चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद ब्रिज, आईएसबीटी के पास कश्मीरी गेट, पुश्ता रोड, कालिंदी कुंज ब्रिज, राजपथ सी-हैक्सागॉन और मानसिंह रोड पर भी जाम मिल सकता है।
विज्ञापन

----
इन जगहों पर पार्किंग की है व्यवस्था
मोनेस्ट्री से शाहदरा लूप पर, फ्लड कंट्रोल बोर्ड के पास स्थित डीडीए पार्क, गीता घाट, अन्य वाहनों के लिए पार्किंग, कालिंदी कुंज, सूरघाट वजीराबाद, दिल्ली सचिवालय और पुस्ता रोड, छठ पूजा घाट, कुदेशिया घाट, आगरा कनाल रोड, कूचा रोड प्लाटून पूल के पास नानकसर, शमशानघाट गीता कालोनी,भलस्वा लेक,सचिवालय के विपरीत वेलड्रोम रोड, आईटीओ के पास पुस्ता।
विज्ञापन

---
इन मार्गों में किया जाएगा बदलाव
13 नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक और 14 नवंबर को सुबह चार से आठ बजे तक कई आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक से चंदगीराम अखाड़ा तक भारी व हल्के वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। आईटीओ पर ट्रैफिक को देखते हुए ट्रांस यमुना से आईटीओ की तरफ आने वाले ट्रैफिक को पुश्ता रोड पर परिवर्तित किया गया है। कालिंदी कुंज से श्रद्घालुओं के वाहनों को जैतपुर रोड से लक्कड़ मार्केट की तरफ परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें