लखनऊ के ध्यानार्थ
--
नोएडा एयरपोर्ट पर लखनऊ में अहम बैठक आज
- सीएम खुद करेंगे प्रगति की समीक्षा, तय हो सकती है शिलान्यास की तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए आज मुख्यमंत्री खुद लखनऊ में समीक्षा करेंगे। इसमें सभी संबंधित विभागों के अफसर हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में एयरपोर्ट के शिलान्यास की तिथि भी तय हो सकती है। जेवर में एयरपोर्ट की जमीन के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद गतिविधियां तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट की अब तक की प्रगति और आगामी कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को समीक्षा करेंगे। लखनऊ में होने वाली इस बैठक में जनपद के डीएम बीएन सिंह और तीनों प्राधिकरणों के सीईओ को बुलाया गया है। इसमें जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया, निर्माण कंपनी का चयन व कंपनी से होने वाले अनुबंध की प्रक्रिया आदि के बारे में प्रस्तुति देंगे। जिला प्रशासन जमीन पर और यीडा बिड प्रक्रिया पर जानकारी देगा। बैठक में मुख्य सचिव के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग, भू विभाग, राजस्व, विधि, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे।