इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र जनवरी 2019 में दाखिले के लिए अब छात्र 31 दिसंबर तक आवेदन भेज सकते हैं। छात्रों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले का मौका मिलेगा। इसके अलावा इग्नू में दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका 30 नवंबर तक उपलब्ध है।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक छात्रों की मांग को देखते हुए दाखिला विंडो दोबारा खोली गई है। इसमें नए और पुराने छात्रों को दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। नए छात्र जनवरी 2019 सत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम, एडवांस डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
छात्रों को ऑनलाइन दाखिला आवेदन भेजना होगा। नए छात्रों के लिए एमए प्रोग्राम में ट्रांसलेशन स्ट्डीज, एडल्ट एजुकेशन, वुमन एंड जेंडर स्ट्डीज, जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्ट्डीज, मास्टर इन सोशल वर्क काउंसलिंग, एमएससी में डायबटीक एंड फूड सर्विस मैनेजमेंट और काउंसलिंग एंड फैमिली थैरेपी प्रोग्राम उपलब्ध हैं।
जबकि फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, बॉटनी व जियोलाजी में बीएससी, बैचलर इन टूरिज्म स्ट्डीज, बीकॉम, बीसीए,बैचलर ऑफ लाइब्रेरी ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस, बैचलर ऑफ सोशन वर्क, बैचलर ऑफ प्रीपैटरी प्रोग्राम आदि में छात्र दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट एंड सर्टिफिकेट आदि में भी दाखिले की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन सुविधा तो उपलब्ध कर दी है, लेकिन यदि छात्र प्रोस्पेक्ट्स लेकर आवेदन करना चाहते हैं तो सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पुराने छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन ही करना पड़ेगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट https://onlineadmission.ignou.ac.in/admission पर लॉगइन कर सकते हैं।