हेडिंग: यमुना सिटी में बनेंगे सात पुलिस थाने
यमुना प्राधिकरण की ओर से गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा, 23 अक्तूबर। यमुना सिटी में सात पुलिस थाने बनाए जाएंगे। यमुना प्राधिकरण की ओर से थाने बनाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। सेक्टरों में इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण आवंटियों को उनके भूखंडों पर कब्जा देना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से 2009 की योजना के आवंटियों को लीज प्लान जारी कर दिया गया है, जिससे अब आवंटी रजिस्ट्री करा सकेंगे। कब्जा देने के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी पहल शुरू हो गई है। यमुना प्राधिकरण ने अपने शहर में सात थाने बनाने का प्रस्ताव प्रदेश के गृह विभाग को भेजा है। प्राधिकरण ने थानों के लिए सेक्टरों में जमीन चिह्नित कर ली है जिसमें से सेक्टर-18 में दो व सेक्टर-20, सेक्टर-17, सेक्टर-24, सेक्टर-22डी और सेक्टर-22ई में एक-एक थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा है। सेक्टर-18 में दो थानों में से एक थाना प्राधिकरण के बनने वाले प्रशासनिक भवन में बनाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। प्राधिकरण का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो थानों के लिए भवन बनाकर दिया जाएगा।