फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉय राइड बनी मौत की राइड, बस में घुसी बाइक...

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीसी बस में घुसी बाइक, एक नाबालिग की मौत
विज्ञापन



- दूसरा बुरी तरह जख्मी, मस्ती करने निकले नाबालिग चला रहे थे तेज बाइक
- पंजाबी बाग अंडरपास के नीचे हुआ हादसा, रात के समय बस हो गई थी खराब


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार देर रात मस्ती करने निकले दो नाबालिगों की बाइक खराब खड़ी डीटीसी बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बस के पीछे खड़े चालक का भी बाइक की टक्कर पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां से एक नाबालिग को डीडीयू अस्पताल में भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त हर्ष (16) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हर्ष परिवार के साथ बी-479, मादीपुर में रहता था। परिवार में पिता पुरुषोत्तम दास व अन्य सदस्य हैं। बुधवार रात को वह एक नाबालिग बबलू के साथ बाइक से घूमने निकला। इस दौरान हर्ष काफी तेज रफ्तार से बाइक चलाने लगा। बबलू पीछे बैठा था। जैसे ही उनकी बाइक पंजाबी बाग अंडर पास के नीचे पहुंची, पहले से खराब खड़ी डीटीसी बस में घुस गई। इस दौरान बस चालक इंदरजीत बस के पीछे खड़ा था। उसे भी गंभीर चोटें आईं। जबकि हर्ष, बबलू बुरी तरह जख्मी हो गए। पीसीआर की मदद से तीनों घायलों को महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां हर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बबलू की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंदरजीत के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें