फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पश्चिमी दिल्ली लोक सभा प्रभारी ने छोड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आप के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रभारी सोलंकी ने छोड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन


स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के नवनियुक्त प्रभारी राजपाल सोलंकी ने जिम्मेदारी संभालने से पहले ही पद छोड़ दिया है। सोलंकी ने अपनी खराब सेहत को इसकी वजह बताया है। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। साथ ही कहा है कि स्वस्थ होने के बाद पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने को वह तैयार रहेंगे।
आप ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के प्रभारियों की घोषणा की थी। नई दिल्ली से आप ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल को प्रभार दिया गया था, जबकि पश्चिमी दिल्ली के प्रभारी राजपाल सोलंकी बनाए गए थे। माना जा रहा है कि पार्टी की सातों सीटों के प्रभारी ही लोकसभा के उम्मीदवार भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को विकासपुरी में पार्टी की तरफ से बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में सोलंकी शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए गए। स्थिति बृहस्पतिवार शाम को साफ हुई। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को लिखा सोलंकी का पत्र साझा किया। पत्र में सोलंकी ने बताया कि उन्हें 16 अक्तूबर की रात हार्ट अटैक आया था। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें