फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर से परेशान होकर खरीदार ने परिवार के साथ दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर से परेशान खरीदार ने दी परिवार संग आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन


नेफोमा के फेसबुक पेज पर भी मांगी मदद
मस्कट न्यू पटेल टाउन प्रोजेक्ट में खरीदा था फ्लैट

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के मस्कट न्यू पटेल प्रोजेक्ट के एक खरीदार ने बिल्डर से परेशान होकर परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस संबंध में नेफोमा के फेसबुक पेज पर भी 20 अक्तूबर को प्रोजेक्ट के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है और मदद मांगी है। खरीदार का आरोप है कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य बंद है। समय पर कब्जा मिलने की उम्मीद नहीं है और बिल्डर पैसा भी वापस नहीं दे रहा है।
न्यू अशोक नगर निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। जनवरी 2016 में ग्रेनो वेस्ट के मस्कट न्यू पटेल प्रोजेक्ट में तीन लाख रुपये देकर फ्लैट बुक किया था। आरोप है कि जो फ्लैट बुक किया था, बिल्डर ने उसकी जगह दूसरा फ्लैट देने की बात कही। इसके लिए वह तैयार हो गया। करीब एक साल बाद बिल्डर ने बीबीए (बिल्डर-बायर्स एग्रीमेंट) किया। उसके छह माह बाद ही छह लाख रुपये की मांग की। वह भी जमा करा दिए।
विज्ञापन

बिल्डर ने 36 माह में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन प्रोजेक्ट की साइट पर निर्माण कार्य बंद है। अगर काम शुरू होता है तो जल्द कब्जा मिलने की उम्मीद नहीं है। इस पर उसने बिल्डर से जमा राशि वापस मांगी। बिल्डर ने बुकिंग राशि काटकर बाकी पैसा देने की बात कही। इसके लिए वह तैयार नहीं हुआ और पूरा पैसा वापस मांगा।
संतोष गुप्ता ने बताया कि घर में पत्नी व एक बच्चा है। किसी तरह गुजारा हो रहा है। दो दिन पहले भी साइट पर गया था तो बिल्डर ने कोई सुनवाई नहीं की। अब परेशान होकर उसने प्रोजेक्ट के बाहर परिवार के साथ आत्मदाह करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



बिल्डर ने दूसरे टॉवर में फ्लैट देने का आश्वासन दिया : नेफोमा
नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि संतोष के मदद मांगने पर सोमवार को नेफोमा की टीम ने प्रोजेक्ट पर जाकर बिल्डर से बात की और खरीदार की मदद करने की अपील की। जिस पर बिल्डर ने किसी दूसरे टॉवर में फ्लैट देने का आश्वासन दिया है। हालांकि, खरीदार को बिल्डर पर भरोसा नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें